परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भयानक हादसे दौरान 2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 04:01 PM (IST)

कोट इसे खां (सतीश): कोट इसे खां रोड पर पेट्रोल पंप के पास भयानक हादसा हो गया। इस दौरान 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जनदीप सिंह पुत्र भजन सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र लखबीर सिंह और लखविंदर सिंह पुत्र सुक्खा सिंह निवासी गांव लहुका खुर्द मोटरसाइकिल पर तलवंडी मंगे खां से गांव को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस बीच लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इस दौरान दोनों भाइयों लवप्रीत और गुरजंट सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila