Punjab: परिवार वालों पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही घर के दो लड़कों के साथ...

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 08:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के बटाला से एक व्यक्ति की 15 दिनों से लापता होने की खबर सामने आई है। बता दें कि लापता व्यक्ति के परिवार के बड़े लड़के की मौत कुछ ही समय पहले नशे के कारण हुई है। अभी मृतक लड़के की मौत का दर्द भुलाना मुश्किल था कि घर का दूसरा लड़का गायब हो गया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार लापता हुए लड़के के पिता ने बताया कि वह हमेशा की तरह घर से काम करने के लिए दस बजे निकला था, लेकिन शाम को अपने समय पर घर वापिस नहीं आया। पिता का कहना है कि कुछ युवकों पर उन्हें शक है और उनका नाम पुलिस के पास दर्ज करवा दिया गया है। 

बता दें कि परिवार द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा उनके लापता लड़के को सही तरह से नहीं खोजा जा रहा है, यदि सही त रह खोज की जाए तो उनका लड़का मिल जाएगा।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News