Factory में काम कर रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, यूं खींच ले गई मौ*त
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 09:22 PM (IST)

जालंधर (कुंदन पंकज): जालंधर के बावा खेल थाना क्षेत्र के ग्रोवर कॉलोनी के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक फैक्ट्री में पेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना बावा खेल के एएसआई नीला सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार, निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में जमा करवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की पुष्टि कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here