बिजली ठीक कर रहे कर्मचारी के साथ घटा दर्दनाक हादसा, मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 07:15 PM (IST)

दसूहा (झावर) : बिजली खम्बे से करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। आज ड्यूटी दौरान बिजली विभाग दसूहा द्वारा ठेके पर रख कर्मचारी एक शिकायत के आधार पर गांव सरीहपुर में बिजली ठीक कर रहे एक कर्मचारी जब बिजली के खंभे पर काम कर रहा था तभी कर्मचारी संदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह आयु 28 वर्ष निवासी सहोड़ा कंडी की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार करंट लगने के बाद उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल दसूहा में दाखिल करवाया और वहां डॉक्टरों द्वारा उसको मृतक घोषित कर दिया गया। संदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल दसूहा के शव गृह में रख दिया गया और पारिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई हो सके।

Content Writer

Subhash Kapoor