एक व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 08:06 PM (IST)

बटालाः गांव धंदोई में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। गांव धंदोई के परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने बताया है कि उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसपर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया है। 

 पीड़ित ने बताया कि उसने अपने एक जानकार के साथ मिलकर खेतों में 1121 बासमती बोई थी, जिसकी आज कटाई हो रही थी। जब उसने संबंधित व्यक्ति से अपना हिस्सा मांगा तो उसने मेरे साथ झगड़ा किया और उस पर खंजर से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसके भाई हरपिंदर सिंह ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal