UAE से शख्स इस तरह लेकर आया 9 लाख का सोना, खबर पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़/लुधियाना (सेठी): सोने की तस्करी के लिए तस्कर कई तरह के तरीके ईस्तेमाल करते हैं। अब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सोना पकड़े जाने का मामला भी हैरान कर देने वाला है। कोई सोच भी नहीं सकता कि इस तरह के साथ भी सोने की तस्करी हो सकती है। वास्तव में कस्टम कमिश्नरेट विभाग लुधियाना ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर छापा मार कर 9 लाख का सोना जब्त किया है।

अधिकारियों से मिली जानकारी से पता लगा है कि उक्त व्यक्ति यू.ए.ई. (शारजाह) से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा था। पकड़े गए सोने का वजन 187.31 ग्राम बताया गया। उक्त व्यक्ति की तरफ से पैंट में गुप्त पाकेट बना कर सोने की तस्करी की जा रही थी, जिसमें सोना पेस्ट की तरह छुपाया हुआ था।

इसके बाद उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। आधिकारियों ने यह बरामदगी और गिरफ्तारी 9 अक्तूबर को की गई थी। अधिकारी गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रहे हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal