नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला विवाहिता को ले गया हैदराबाद; बंधक बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 11:49 AM (IST)

लुधियाना(महेश): एक राष्ट्रीय बैंक के रिटायर्ड मैनेजर के खिलाफ विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पीड़िता को ट्रैवल एजैंट से मिलवाने का झांसा कर अपने घर ले गया। यहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 1900 किलोमीटर दूर हैदराबाद ले गया, जहां बंधक बनाकर करीब 14 दिन तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मौका पाकर एक दिन पीड़िता उसके चंगुल से भाग निकली और दिल्ली पहुंचकर अपने ससुराल वालों को फोन किया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सदर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी भाई रणधीर सिंह नगर का रहने वाला है।

पीड़िता के ससुर से आरोपी के थे अच्छे संबंध 
पीड़िता ने बताया कि वह एक घरेलू महिला है। उसका पति ड्राइवर और ससुर सेना से रिटायर्ड है। अब वह बैंक में गनमैन की नौकरी करता है। उस बैंक में आरोपी सीनियर बैंक मैनेजर के पद पर तैनात था। इस कारण आरोपी के उसके ससुर के साथ अच्छे संबंध थे।  अकसर वह उनके घर आता था। कुछ ही दिनों में आरोपी परिवार के सभी सदस्यों के बीच अपना विश्वास बना लिया। एक दिन उसने बातों-बातों में उन्हें बताया उसकी लड़कियां कनाडा व अमरीका में सैटल्ड हैं और वह उनके पूरे परिवार को विदेश भेज देगा। उस पर जो खर्चा होगा, वह खुद करेगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी नशीला प्रसाद देने के बहाने उनके घर आया करता था। वह तंत्र-मंत्र पर भी विश्वास करता था । आरोपी ने उसे इ बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह उसे पर बुरी नजर रखता है।

एजैंट से मिलवाने के बहाने साथ ले गया था आरोपी 
22 जुलाई को करीब 8 बजे आरोपी उसके घर पर आया व उससे कहा कि जल्द से उसके साथ चले, एजैंट को उसका पासपोर्ट दिखाना है और फाइल तैयार करवानी है। उस वक्त उसके सास-ससुर छत पर थे और उसका पति घर पर नहीं था। आरोपी ने उसे सास-ससुर से भी मिलने का मौका नहीं दिया।  वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गया और कोल्ड ड्रिंक दी। पीने के कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को हैदराबाद में पाया और आरोपी ने उसे कहा कि यहां उन्होंने एजैंट को मिलना है। जो उसका विदेश का वीजा लगवाकर देगा। आरोपी शाम को खाने-पीने की चीजों में उसे नशा मिलाकर देता था। जब वह बेहोश जाती तो उसका शारीरिक शोषण करता। होश आने पर वह खुद को निर्वस्त्र पाती। आरोपी उसके साथ अप्राकृतिक संभोग भी करता था।  वह उसे धमकाता था कि अगर उसने शोर मचाया या किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे मारकर उसकी लाश फैंक देगा और यहां किसी को उसकी भनक तक नहीं लगेगी।  

एजैंट से मिलवाने के बहाने साथ ले गया था आरोपी 
विवाहिता ने बताया कि एक दिन उसे भागने का मौका मिल गया। आरोपी घर पर नहीं था। बैड के गद्दे के नीचे 1100 रुपए पड़े थे। वह पैसे लेकर वह भागने में कामयाब हो गई। ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंची। एक गुरुद्वारे में उसने शरण ली। एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर उसने ससुरालियों को जानकारी दी और आपबीती सुनाई। कुछ घंटों बाद उसके ससुराल वाले पहुंचे जो उसे लुधियाना ले आए। पीड़िता ने बताया कि वहां से फरार होने से पहले उसने एक दिन मौका मिलने पर आरोपी के मोबाइल से अपनी मां से बात की थी। तब आरोपी बाथरूम में था। जल्दी के कारण वह अपनी मां को कुछ ज्यादा बता नहीं पाई और आरोपी आ गया। मां ने यह बात उसके ससुरालियों को बताई जिन्होंने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई थी। 
 

swetha