SAD को झटका, स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के नितिन गर्ग ने साथियों समेत थामा इस पार्टी का  हाथ

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 10:12 AM (IST)

चंडीगढ़  (हरिश्चंद्र): शिरोमणि अकाली दल (बादल) को उस समय झटका लगा जब उनके स्टूडैंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एस.ओ.आई.) विंग के नौजवान नेता तथा प्रदेश प्रवक्ता नितिन गर्ग ने अकाली दल को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। 

भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गर्ग गिद्दड़बाहा के अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुए। उन्हें गुप्ता ने सिरोपा देकर भाजपा में शामिल करवाया। नितिन गर्ग ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव गुरप्रीत कांगड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहड़ा, सहित कई भाजपा नेता व नितिन गर्ग के साथी उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila