बेटे की आशिकी ने ले ली मां की जान! पंजाब में रूह कंपा देने वाली घटना

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 01:27 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि) : 21 साल के एक लड़के का पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार उसकी मां की मौत का कारण बन गया। प्रेम विवाह को लेकर हुए झगड़े के बाद मां ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका के 3 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा कॉलेज में पढ़ता है। वह घर के सामने रहने वाली 19 साल की लड़की से प्यार करता था और घरवालों पर उससे शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो रहा था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे मां ने घर पर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila