लापता बच्चों को ढूंढ रही Police के सामने आई चौंकाने वाली कहानी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 04:16 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़(मग्गो): पिछले करीब एक साल से बच्चों समेत प्रेमी संग रह रही एक प्रवासी महिला के 2 बच्चे मां के प्रेमी से परेशान होकर अपने पिता की तलाश में घर से निकल पड़े ,जो पिछले 4 दिनों से घर से लापता चल रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज करके बच्चों की तलाश शुरू की।

 दोनों बच्चों को गोबिंदगढ़ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नजदीकी गांव तूरा में एक परिवार के घर से ढूंढ लिया। बच्चों को डी.एस.पी. सुखविन्द्र सिंह की मौजूदगी में इंस्पैक्टर महेन्द्र सिंह व सहायक थानेदार अवतार सिंह ने परिजनों के हवाले कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब इन बच्चों से पत्रकारों के सामने पुलिस ने पूछा कि वे किसके पास रहना चाहते हैं तो उन्होंने अपने सगे पिता के साथ रहने की मांग की एवं अपनी सगी मां व उसके प्रेमी के साथ न जाने का दावा किया। 

डी.एस.पी. अमलोह सुखविंदर सिंह ने गोङ्क्षबदगढ़ थाना में बताया कि दोनों बच्चे कंचन देवी पत्नी रामू राऊत (असल पिता) निवासी सीतामढ़ी बिहार तथा हाल निवासी गांव अजनाली मंडी गोङ्क्षबदगढ़ के हैं। दोनों बच्चे मां के प्रेमी विवेक से दुखी होकर घर से भाग गए थे। पुलिस ने अब उनके असल पिता रामू राऊत से सम्पर्क किया है। उसके आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस उसके बच्चों पर अत्याचार करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

swetha