पेपर देकर घर आया छात्र, कमरे में गया और फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 01:12 AM (IST)

अबोहर,  (भारद्वाज) : गत दिवस बाद दोपहर निकटवर्ती गांव सीतो गुन्नों निवासी एक 22 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि गत दिवस ही यह बठिंडा से किसी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर देकर लौटा था। लेकिन पेपर अच्छा न होने के कारण ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के शव को थाना बहावावाला पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र रामकिशन आयु करीब 22 वर्ष के चाचा कुलदीप ने बताया कि राहुल 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन दिनों नौकरी संबंधी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। राहुल ने बठिंडा में किसी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर दिया था ।

परिजनों के अनुसार राहुल दोपहर 3 बजे तक गांव में ही बनी लाईब्रेरी में पढ़ाई करके घर लौटा और आराम करने के लिए कमरे में चला गया। कुछ समय बाद जब उसकी बहन कमरे में गई तो राहुल को फंदे पर झूलता देखकर उसने शोर मचाया। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस बात की सूचना सीतो चौकी पुलिस को दी गई। जिस पर सहायक सबइंस्पैक्टर लखविंद्र सिंह ने थाना बहाववाला में सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। थाना बहाववाला के प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को मोर्चरी में रखवाया है। जिसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News