लुधियाना में चलते ट्रक को लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 02:29 PM (IST)

लुधियाना (नरिंदर): लुधियाना की गगनदीप कालोनी में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक को अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक काकोवाल रोड पर स्थित गगनदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह 6 बजे चलते हुए ट्रक से आग की लपटें उठतीं देखीं गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड फाइबर के साथ भरा हुआ था।

राहगीरों ने आग लगने की घटना के बारे में ट्रक चालक को सूचित किया। इसके बाद चालक ने तुरंत ट्रक को साईड पर लगा दिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के साथ कई दुकानों के बोर्ड भी जल गए हैं और यहां तक की बिजली की तारों को भी नुक्सान हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News