वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी! हो जाएं ALERT नहीं तो फिर...
punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 03:44 PM (IST)
लुधियाना (राज) : वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। दरअसल, पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लुधियाना पुलिस ने सप्ताह के आखिरी दिनों में शहर की मुख्य सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार और शनिवार की रात को विभिन्न चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात रहीं।
वाहनों की ब्रीथ एनलाइजर से जांच की गई, इस दौरान 93 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह अभियान लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल, पी.पी.एस. स्वप्न शर्मा की देखरेख में चलाया गया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान सप्ताह के आखिरी दिनों और विशेष अवसरों पर लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें शराब पीनी है, तो वे कैब या निर्धारित ड्राइवर का इस्तेमाल करें। पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जीवन बचाना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

