सहेली संग लिव इन रिलेशन में थी महिला कांस्टेबल, दूसरी पर आया दिल तो पहली को पीटा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 03:42 PM (IST)

बठिंडा: पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल के लिव-इन-रिलेशन में रह रही सहेली से रिलेशन इस कदर ख्रराब हुए की दोनों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई कर डाली। वजह यह थी कि महिला कांस्टेबल को लिव-इन-रिलेशन में रहने के लिए एक और सहेली मिल गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साढ़े सात साल से रह रही है लिव-इन-रिलेशन में

गौरतलब है कि करीब साढ़े सात पहले यहां कार्यरत एक महिला कांस्‍टेबल को अपनी एक सहेली से प्‍यार हो गया। दोनों के लिए अलग-अलग रहना मुश्किल हो गया तो वे लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। समाज के विरोध के बावजूद दोनों अपने फैसले पर कायम रही। अब महिला कांस्टेबल के खिलाफ उसकी सहेली ने आरोप लगाया है कि वह उसके साथ मारपीट करती हैं। युवती का कहना है कि उनकी आपस में शादी भी हुई थी, लेकिन महिला कांस्‍टेबल इससे इं‍कार कर रही हं। सहेली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि महिला कांस्टेबल के एक अन्य युवती से संबंध हो गए हैं। इस कारण उनके रिश्ते खराब हो रहे हैं। इसी वजह से वह उससे मारपीट करती है। वह तो उसके लिए अपना घर-परिवार छोड़कर आई थी, लेकिन अब वही उसको घर से निकालना चाहती है ताकि दूसरी को लाया जा सके। 

कांस्टेबल देती है नशे का केस डालने की धमकी 
वहीं सहेली का कहना है कि महिला कांस्‍टेबल की तरफ से मारपीट किए जाने से उसके पैर में चोट आई है। कांस्टेबल धमकी देती है कि वह इस समय एस.टी.एफ. में है। उस पर नशे का केस दर्ज करवाकर जेल में बंद करावा देगी। पीड़ित युवती का कहना है कि वह पुलिस के पास भी गई, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल ने भी थाना कैनाल कॉलोनी में सहेली के खिलाफ शिकायत दी हुई है। उसका कहना है, मेरी सहेली से शादी नहीं हुई है, लेकिन हम दोनों साथ रहते थे। अब हमारे बीच मतभेद हो गए हैं और हम साथ नहीं रह सकते। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

Vaneet