Punjab में रूह कंपा देने वाली वारदात, घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से हमला

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 04:40 PM (IST)

दसूहा : दसूहा में एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव झिंगड़ खुर्द में गत रात के समय अज्ञात व्यक्तियों के घर में घुसकर एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव झिंगड़ खुर्द निवासी हरदीप कौर पत्नी राजिंदर सिंह रात को अपने 9 वर्षीय बेटे करमवीर सिंह के साथ घर में सो रही थी तभी 2 अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए।

इसी बीच आवाज सुनकर अज्ञात लोगों ने महिला के सिर पर तेजदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दसूहा ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर दसूहा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News