परिवार में छाया मातम, स्टडी वीजा पर कैनेडा गए युवक की हादसे में मौत

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 12:59 PM (IST)

शाहकोट: अच्छे भविष्य के सपने लेकर करीब 8 महीने पहले स्टडी वीजा पर गए युवक की कैनेडा के वैनकुवर में गत रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभदीप सिंह थिंद (19) पुत्र हरविन्दर सिंह थिंद निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है।

पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभदीप दिसंबर 2019 में स्टडी वीजा पर कैनेडा गया था। करीब 6 महीने पहले उसने नई कार खरीदी थी। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। दोस्तों को उनके घर छोड़कर वापस लौटते ही रहा था कि एक भयानक सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे का पता चलते ही आजाद नगर और उनके गांव नवां किला में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार द्वारा युवक के शव को वापस लाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। 
 

Sunita sarangal