युवक पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 06:40 PM (IST)

बटाला- एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में अभिषेक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गांधी कैंप बटाला ने बताया कि 6 जून की रात करीब 9 बजे उसकी दो व्यक्तियों के साथ मामूली बात पर बहस हो गई थी।अगले दिन वह सड़क पर जा रहा था तभी उक्त लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। पुलिस ने अभिषेक कुमार के बयान पर संबंधित दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News