राज्यपाल की ओर से अधिकारियों को तलब करना राजनीतिक ड्रामा:  मान

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): आम आदमी पार्टी पंजाब ने राज्यपाल की तरफ से कानून व्यवस्था का बहाना बनाकर अधिकारियों को तलब करने और कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा इस पर की गई टिप्पणी को कांग्रेस और भाजपा द्वारा मिलकर किसान आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

‘आप’ पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष भगवंन मान ने कहा कि केंद्र की नीतियों पर चलते पंजाब के राज्यपाल किसान आंदोलन से पंजाबियों का ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रहे हैं। उन्होंने यह गंभीरता तब क्यों नहीं दिखाई जब माझा क्षेत्र में जहरीली शराब से सवा सौ से अधिक लोगों की जान चली गई थी और जब एस.सी./ एस.टी. छात्रवृत्ति न मिलन से विद्याॢथयों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ा था? राज्यपाल तब उन अधिकारियों को तलब क्यों नहीं करते जब रोजगार मांगने के लिए नौजवान लड़के-लड़कियों को पंजाब पुलिस की तरफ से पीटा जाता है? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News