आम आदमी पार्टी ने शुरू की मोर्चाबंदी, मतदान से पहले उठाया ये बड़ा कदम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 01:48 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के शतरंज की बिसात बिछाते हुए मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। आप द्वारा 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इन 24 में से 8 ऐसे हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ही 2017 में चुनाव लड़ा था, जबकि एक लोक इंसाफ पार्टी से, एक रेवोल्यूशनरी माॢक्सस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से और एक आम आदमी पार्टी से ही टिकट न मिलने के बाद आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरा था। इस नजरिए से देखा जाए तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इन्हीं हलका इंचार्जों को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशी के तौर पर संबंधित हलके से उतार दिया जाए।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी कोई रिस्क न लेते हुए आगामी महीनों में हलका इंचार्जों का काम देखेगी और चुनावों के नजदीक जाकर ही उनके बारे में फैसला लिया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सुखपाल सिंह खैहरा के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने वाले पिरमल सिंह खालसा व जगदेव सिंह कमालू की सीटों पर भी हलका इंचार्ज घोषित कर दिए गए हैं। 

आम आदमी पार्टी 2017 के चुनावों के दौरान यह घोषणा करती रही थी कि दलित भाईचारे से प्रदेश में डिप्टी सी.एम. लगाया जाएगा। मौजूदा समय में आप विधायक दल के नेता भी दलित भाईचारे से ही संबंधित हैं और इसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं कि आज जारी की गई 24 हलका इंचार्जों की सूची में 10 हलका इंचार्ज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर घोषित किए गए हैं। यह तकरीबन 45 फीसद बनता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में भी दलित भाईचारे को लुभाने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।

यह लड़े थे आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव
नाभा से गुरदेव सिंह देव मान (वोट मिले 41866)
फरीदकोट से गुरदित्त सिंह सेखों (वोट मिले 39367)
अमृतसर दक्षिणी से डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर (वोट मिले 24923) 
बाबा बकाला के लिए दलबीर सिंह टोंग (वोट मिले 39378)
शाम चुरासी के लिए डा. रवजोत सिंह (वोट मिले 42797)
जंडियाला के लिए हरभजन सिंह ई.टी.ओ (वोट मिले 33912)
गिल के लिए जीवन सिंह संगोवाल (वोट मिले 59286)
चमकौर साहिब के लिए डा. चरनजीत सिंह (वोट मिले 48752) 
सनौर के लिए हरमीत सिंह पठाणमाजरा (आजाद) (वोट मिले 11840) 
अमरगढ़ के लिए जसवंत सिंह गज्जणमाजरा लोक इंसाफ पार्टी की तरफ से (वोट मिले 36063)
भोआ से लाल चंद कटारूचक्क आर.एम.पी.आई. से लड़े थे (वोट मिले 13353) 

जिन्हें हलका इंचार्ज लगाया 
हलका इंचार्ज बनाए जाने वालों में हलका पायल के लिए मनविंद्र सिंह ग्यासपुरा, हलका जीरा के लिए नरेश कटारिया, हलका मोगा के लिए नवदीप संघा, हलका भदौड़ के लिए लाभ सिंह उगोके, हलका अजनाला के लिए कुलदीप धालीवाल, हलका चब्बेवाल के लिए हरमिंद्र सिंह संधू, हलका जलालाबाद के लिए जगदीप गोलडी कम्बोज, हलका बाघा पुराना के लिए अमृतपाल सिंह सुखानंद, हलका समाना के लिए चेतन सिंह जोड़माजरा, हलका होशियारपुर के लिए ब्रह्म शंकर जिंमपा, हलका मौड़ के लिए सुखवीर मैसरखाना, हलका बटाला के लिए शैरी कलसी, हलका दसूहा के लिए कर्मवीर घूमण के नाम शामिल हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak