''आप'' ने बदला पार्टी का पंजाब सह प्रभारी, जानिए किसे दी गई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 03:22 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के सह प्रभारी राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा भेजने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी, यही वजह है कि पार्टी अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बना रही है। उनकी जगह पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ले रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में शानदार जीत के साथ सरकार बनाई है। इस जीत का श्रेय संदीप पाठक को जाता है। वह अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए पार्टी में शामिल हुए। संदीप पाठक प्रमुख आई.आई.टी. (इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी) में भौतिकी के प्रोफेसर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini