SYL के मुद्दे पर विवादों में घिरी ''आप'' सरकार, भाजपा ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से हरियाणा और पंजाब के बीच एस.वाई.एल. का मुद्दा गर्माता जा रहा है। अब इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी जोरों पर है। ऐसे में सांसद सुशील गुप्ता के एक बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। दरअसल, सुशील गुप्ता ने अपने एक बयान में कहा है कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद 2025 में हरियाणा के प्रत्येक गांव की डोल पर एस.वाई.एल. का पानी पहुंच जाएगा, यह हमारा वायदा नहीं गारंटी है। उन्होंने तंज कसा कि आज तक केंद्र या प्रदेश की सरकार ने हरियाणा के किसी भी गांव में एस.वाई.एल. का पानी नहीं पहुंचाया अब आम आदमी पार्टी ने ठाना है हरियाणा प्रदेश के हर खेत की डोल पर पानी पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें : BSF की बड़ी कार्यवाही, पिस्तौल, कारतूस सहित 10 करोड़ की हेरोइन हुई बरामद

गुप्ता की इसी गारंटी को लेकर अब पंजाब भाजपा के नेता ‘आप’ को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब में भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज ‘आप’ के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने गारंटी दी है कि हरियाणा में सरकार बनने पर एस.वाई.एल. पानी हरियाणा में लाएंगे। क्या उन्होंने भगवंत मान जी से पूछकर यह गारंटी दी है? केजरीवाल पंजाब का पानी छीन कर दिल्ली और हरियाणा को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मान साहब एस.वाई.एल. मामले में घुटने मत टेक देना। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash