एक्शन में 'आप': अब टांडा में बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में की रेड

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 03:36 PM (IST)

टांडा (अमरीक): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद में हलका विधायक की तरफ से अपने हलके के सरकारी दफ्तरों के सुधार के लिए पहल कदमी शुरू कर दी गई है। हलका टांडा उड़मुड़ में बी.डी.पी.ओ. दफ्तर टांडा उड़मुड़ में आम आदमी पर्टी के नेता जसवीर सिंह राजा हलका विधायक की तरफ से अचानक रेड की। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब में AAP की सरकार बनते ही Action में MLA, देखें तस्वीरें

PunjabKesari

इस दौरान बी.डी.पी.ओ. गैर उपस्थित पाए गए। इस मौके जसवीर सिंह राजा ने आधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान बातचीत की और उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी दौरान लापरवाही बर्ताव वाले किसी भी मुलाजिम को बख्शा नहीं जाएगा और पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के सुधार के लिए बड़ी मुहिम चलाई गई है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में AAP की सरकार बनते ही Action में MLA, देखें तस्वीरें

PunjabKesari

जिक्रयोग्य है कि विधान सभा मतदान में बंपर जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता शपथ ग्रहण करने से पहले ही एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। इससे पहले आज आम आदमी पार्टी के सैंट्रल इलाके से जीतने वाले उम्मीदवार पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल में अचानक चैकिंग की। उन्होंने इस दौरान एमरजैंसी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और मदर एंड चाइल्ड वार्ड में जाकर मरीजों के साथ बातचीत की। पप्पी पराशर ने सिविल अस्पताल में कई कमियां पाई गईं। सिविल अस्पताल अंदर लगे सभी वाटर कूलर बंद पड़े मिले। अस्पताल में कई स्थानों पर गन्दगी पड़ी हुई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News