''AAP'' ने माझा जोन में 6 नए हलका प्रधान किए नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 09:46 PM (IST)

चंडीगढ़(ममता)- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए माझा जोन में नए हलका प्रधान नियुक्त किए हैं। जबकि नौजवान नेता रणजीत सिंह चीमा को पार्टी का उपाध्यक्ष और गुरदेव सिंह लाखना को तरनतारन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

पार्टी हैडक्वाटर द्वारा जारी सूची संबंधी पार्टी के माझा जोन के प्रधान और कोर कमेटी मैंबर कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मनजिन्दर सिंह सिद्धू को हलका प्रधान खडूर सिाहब, डा. कश्मीर सिंह सोहल को हलका प्रधान तरनतारन, सौरव बहल को हलका प्रधान पठानकोट, सुभाष वर्मा को हलका प्रधान सुजानपुर, अमनदीप कुमार को हलका प्रधान अटारी, निशान सिंह बोलेवाल को हलका प्रधान श्री हरगोबिन्दपुर और जसबीर सिंह सुर सिंह को हलका प्रधान खेमकरन नियुक्त किया गया है।

Vaneet