''AAP'' उम्मीदवार शेरगिल को होईकोर्ट से बड़ी राहत, आनन्दपुर साहब से लड़ सकेंगे चुनाव

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप)के उम्मीदवार नरिन्दर सिंह शेरगिल को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने शेरगिल को आनन्दपुर साहब से चुनाव लडऩे की इजाजत दे दी है। बता दें कि चुनाव आयोग नेे नरिन्दर सिंह शेरगिल को आयोग करार दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ सकते। नरिन्दर सिंह शेरगिल ने 2017 में एस.ए.एस नगर मोहाली से विधानसभा चुनाव लड़ा था, उस दौरान चुनावी खर्च के विवरण का हिसाब नहीं दिया गया था।
 
जिसके चलते चुनाव आयोग ने नरिन्दर सिंह पर 7 जून 2018 से 7 जून 2021 तक तीन साल के लिए चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी थी। चर्चा था कि नरिन्दर सिंह शेरगिल्ल की उम्मीदवारी रद्द होने पर अब उनके पिता भजन सिंह शेरगिल आम आदमी पार्टी से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। 
 

Vaneet