महिला पत्रकारों के लिए AAP सरकार ने लिया अहम फैसला

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 08:56 AM (IST)

चंडीगढ़: सेवा कल्याण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री उद्यानिकी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक एवं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने प्रैस क्लब चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में साहस और उत्साह पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस महिला पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम अगले साल पटियाला में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिला पत्रकारों को अपने पेशे में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा और उन्हें हल करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए एक मंच तैयार करना है। जौड़ामाजरा ने कहा कि उनकी नजर में महिलाओं का दर्जा बहुत बड़ा है। समाज में एक महिला की भूमिका एक मां, बहन और पत्नी की होती है। महिलाओं के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारा कत्र्तव्य है कि हम औरतों का सम्मान करे।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि आज का युग पुरुष प्रधान युग नहीं रहा बल्कि हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।  उन्होंने महिला पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं में हर तरह का कौशल होता है। महिलाएं अधिक से अधिक आगे आए और समाज में अपना नाम रोशन करे। महिला पत्रकारों ने अपने क्षेत्र में पेश आने वाली कठिनाइयों संबंधी अपने अनुभव सांझा किए और मंत्री जौड़ामाजरा को मांग पत्र सौंपा। 

Content Writer

Vatika