2019 फतह करने के लिए ''AAP'' ने अमन अरोड़ा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 07:55 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान भगवंत मान ने विधायक अमन अरोड़ा को राज्य की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। मान ने आज यहां कहा कि अरोड़ा के लंबे तजुर्बे और काबिलियत को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अरोड़ा ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि वह पार्टी की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे ताकि राज्य में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास कांग्रेसियों, भाजपा और बादलों की तरह पैसों का अंबार तो नहीं हैं, लेकिन अपनों तथा जनता का साथ जरूरी है। इसलिए पार्टी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
 

Vaneet