सुर्खियां बटोर रहा 'आप' इंचार्ज का करीबी, देखें कैसे कर रहा ताबड़तोड़ फायरिंग

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 02:08 PM (IST)

अमृतसर(हरमीत) : आम आदमी पार्टी विवादों में घिरती जा रही है। कभी 'आप' एम.एल.ए. का पुलिस से विवाद, कभी 'आप' विधायक की पत्नी का डिप्टी कमिश्नर को अपमानित करना तो कभी 'आप' नेत्री का पुलिस के काम में दखल देना। इन सबके बाद पार्टी पर विरोधियों की नजरें टिक गई हैं। बस एक और गलती और पार्टी विरोधियों के निशाने पर। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के इंचार्ज का करीबी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के विधानसभा एरिया राजासांसी से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज बलदेव सिंह मियादिया के करीबी जसबीर सिंह की गोलियां चलाने की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जसबीर सिंह किस तरह से लगातार हवाई फायर कर रहा है। वीडियो में पीछे एक पंजाबी गाना भी चलाया जा रहा है और जसबीर अपनी पिस्टल से कई राउंड फायर कर रहा है। इस वीडियो में जसबीर सिंह सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News