AAP किसान रैली: मंच पर केजरीवाल ने मोदी से लेकर कैप्टन तक को घेरा

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 03:39 PM (IST)

पंजाब: पंजाब में आज आम आदमी पार्टी  की तरफ से मोगा के बाघापुराना में किसान महासम्मेलन (महापंचायत) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी की लीडरशिप के साथ-साथ पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल भी ख़ास तौर पर मौजूद है। रैली शुरू हो चुकी है और इस समय अरविन्द केजरीवाल मंच पर लोगों को संबोधन कर रहे है। केजरीवाल ने मंच पर कहा कि आज वो वहां आज किसानों को सैल्यूट करने आए है क्योंकि मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ सबसे पहले पंजाब के किसानों ने ही आवाज उठाई थी।  

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की तरफ से चलाया गया ये आंदोलन आज देश के हर हिस्से में पहुँच गया है। यह सिर्फ अब किसानों का नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों का आंदोलन बन गया है। 

बीजेपी पर साधा निशाना 
केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का गढ़ वाले गुजरात में भी लोग किसानों के साथ है। हाल ही के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीत कर अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी वहां एक सीट नहीं ले पाई, इसी के साथ पश्चिम बंगाल के किसान भी इस आंदोलन का समर्थन कर रहे है। 

कैसी है रैली की तैयारियां? 
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली में पहुंच कर जनता से रूबरू हो रहे है। रैली स्‍थल पर लोगों के बीच शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। काफी संख्‍या में लोगों ने मास्‍क भी नहीं लगा रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है। इसी सिलसिले में आज पंजाब से नई गाइडलाइंस भी लागू हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की रैली पंजाब की सियासत में नई चर्चा छेड़ रही है। इसी के मद्देनजर पंजाब में होने वाले इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए कोरोना टेस्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है। वही सोशल गैदरिंग का भी ख़ास ख्याल रखा जाएगा। इस संबंधी प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना है।

Content Writer

Tania pathak