थर्ड फ्रंट की सरकार बनी तो भगवंत मान को मिलेगा बड़ा पद!

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 04:11 PM (IST)

जालंधर: एग्जिट पोल के नतीजे एन.डी.ए. के हक में आने के बावजूद थर्ड फ्रंट के नेताओं ने सरकार बनाने की आशा नहीं छोड़ी है। नतीजों के बाद पैदा होने वाली संभावित स्थिति को लेकर फ्रंट के नेताओं द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। इसे लेकर चंद्रबाबू नायडू न सिर्फ़ दक्षिण भारत की पार्टियों के साथ बात कर रहे हैं बल्कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस के समर्थन लेने की भी योजना बनाई जा रही है।


चुनाव नतीजों के बाद यदि 1996 जैसी स्थिति पैदा होती है तो कांग्रेस के समर्थन के साथ थर्ड फ्रंट की सरकार बनने की भी आशा जताई जा रही है। फ्रंट के नेताओं के बीच सरकार बनने की स्थिति में मंत्रियों के नामों पर भी विचार हुआ है। यदि आम आदमी पार्टी के संसद भगवंत मान संगरूर से फिर चुनाव जीतते हैं तो आम आदमी पार्टी के कोटे में से भगवंत मान को एच. आर. डी. मंत्री बनाया जा सकता है।


इसके साथ ही प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी फ्रंट के नेताओं के बीच चर्चा हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी से इस सरकार में शामिल होने के लिए 2 मंत्रियों के पद मांगे गए हैं, इनमें से एक मंत्री राज्यसभा में से हो सकता है। इस संबंधित कल चंद्रबाबू नायडू, अरविन्द केजरीवाल, ममता बैनर्जी और भगवंत मान लंच पर भी चर्चा करेंगे। 

Vatika