लगातार विवादों में घिर रहे AAP नेता, अब यह लीडर उलझी पुलिस पार्टी के साथ

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 05:16 PM (IST)

कपूरथला : आम आदमी पार्टी के नेता लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। पहले जालंधर में 'आप' नेता और डी.सी.पी. में विवाद, फिर फगवाड़ा और अब कपूरथला में भी 'आप' पार्टी के नेता विवादों में घिर गए हैं। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां आरोपियों को पकड़ने आई पुलिस के साथ 'आप' नेता उलझ गई। इतना ही नहीं उन्होंने ऑन ड्यूटी एस.एच.ओ. के साथ बदसलूकी भी की।

पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ दिन पहले एक चोर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान चोर ने कबूल किया कि उसने जालंधर के कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पंजाब केसरी को जानकारी के अनुसार चोर ने खुलासा करते कहा कि उसने कुछ गहने कपूरथला के एक ज्यूलर को बेचे थे। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में पुलिस चोरी के गहने खरीदने वाले ज्यूलर को जब पकड़ने गई तो उनका सामना आम आदमी पार्टी की नेता और उनके समर्थकों के साथ हो गया। 

दरअसल, जब चोर की निशानदेही पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ज्यूलर को पकड़ने आई तो वहां आम आदमी पार्टी की नेता मंजू राणा अपने समर्थकों सहित पहुंच गई। उन्होंने अपने समर्थकों सहित पुलिस को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ऑन ड्यूटी एस.एच.ओ. के साथ बदसलूकी भी की। 'आप' नेता के साथ कुछ देर के विवाद के बाद पुलिस को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News