खैहरा की छुट्टी के बाद कंवर संधू ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:27 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी में विपक्ष के नेता पद से सुखपाल खैहरा की छुट्टी होने के बाद राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। अब 'आप' के पंजाब प्रवक्ता कंवर संधू ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने टवीट करके दी है।

 

ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ समय से खैहरा तथा डा. सिंह के बीच मतभेद उजागर होने लगे थे। पार्टी के विस्तार तथा संगठन में फेरबदल को लेकर लिए गए फैसलों से खैहरा नाखुश थे। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि खैहरा ने डा. सिंह पर मनमानी के आरोप लगाने शुरू कर दिए जिससे पार्टी की किरकिरी हो रही थी। यह मामला पार्टी आलाकमान के नोटिस में आया। आप पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। 

Vatika