Punjab पहुंचे नेता संजय सिंह ने CM Mann को 'जफ्फी' डाल उठाया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 02:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कुछ दिन पहले जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह आज पंजाब पहुंचे। जब संजय सिंह मुख्यमंत्री मान की रिहायश पर पहुंचे तो दोनों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुलाकात की। इसी दौरान संजय सिंह ने मुख्यमंत्री मान को गले लगाते हुए उन्हें उठा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मान की बहन और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हुई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान और संजय सिंह पंजाब के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 सीटें जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री मान लगातार लोकसभा क्षेत्रों में बैठक कर प्रत्याशियों, विधायकों और मंत्रियों से फीडबैक ले रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kamini