Big News : रातों-रात दिल्ली पहुंचे पंजाब के सभी मंत्री और विधायक

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 08:47 AM (IST)

लुधियाना: शराब नीति मामले में सी.बी.आई. द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रविवार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब से भी सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शनिवार देर रात तक दिल्ली पहुंच गए हैं। 

बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद पार्टी के कई विधायक जालंधर उपचुनाव में ड्यूटी करके सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए और रातों-रात ही दिल्ली पहुंच गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई मंत्री तो शनिवार दोपहर को ही दिल्ली पहुंच गए थे और उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात करके कल के लिए रणनीति तैयार की। एक विधायक ने बताया कि पंजाब के सभी विधायक दिल्ली में एक जगह एकत्रित होंगे और काफिले के रूप में सी.बी.आई. मुख्यालय पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि गत शाम हाईकमान से दिल्ली पहुंचने का आदेश मिला है और सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने दिल्ली के लिए रवानगी डाल ली। पार्टी की ओर से जी.टी. करनाल रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट की लोकेशन जारी की गई है जहां रविवार सभी विधायकों को एकत्रित होना है। पार्टी की ओर से अगले आदेशों के बाद सभी विधायक रिजॉर्ट से आगे सी.बी.आई. मुख्यालय के लिए रवाना होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal