गिरफ्तारी के बाद बोले AAP विधायक पिता सुरिंदर कंबोज
punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 05:51 PM (IST)
पंजाब डेस्क: रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार 'आप' विधायक के पिता का बयान सामने आया है। सुरिंदर कंबोज ने कहा कि, 'मेरी छवि और भविष्य खराब करने की कोशिश की जा रही है'। आसपास के लोगों ने ही यह साजिश रची है। जब सुरिंदर कंबोज को मेडिकल करने के लिए लाया गया तब उन्होंने यह बयान दिया है।
गौरतलब है कि सुरिंदर कंबोज गिरफ्तार के बाद सी.एम. मान ने इस मामले सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा की कानून सबके लिए बराबर है, आरोपी चाहे कोई भी हो कार्रवाई होगी। इससे पहले 'आप' के विधायकों व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
गौरतलब है कि जलालाबाद से 'आप' विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को रिश्वत लेने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है। एक प्रॉपर्टी डीलर को दुष्कर्म केस में फंसाने का बोल ब्लैकमेल किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here