सांसद भगवंत मान फिर संभालेंगे 'आप' पंजाब की कमान

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 01:54 PM (IST)

संगरूरः आम आदमी पार्टी (आप)  पंजाब दो फाड़ हो चुकी है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटाए गए बागी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पार्टी हाइकमान को खुली चुनौती देते हुए पार्टी की पंजाब इकार्इ को भंग करने की घोषणा कर दी है। 


पंजाब में आप बिखर रही है। आप के सांसद भगवंत मान ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिय़ा था मगर पार्टी नेतृत्व ने उस पर फैसला नहीं लिया था।  स्थिती की गंभीरता को समझते हुए आप के नेताओं ने भगवंत मान को फिर से पंजाब  का नेतृत्व संभालने के लिए कहा है। बताया जाता है कि पिछले दिनों भगवंत मान बीमार हो गए और दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन है। 

पार्टी हाइकमान ने उनका अस्पताल में जाकर हाल-चाल पूछा और सारी स्थिति से अगवत करवाया। पार्टी के संयोजक केजरीवाल पंजाब प्रभारी सिसोदिया और राज्यसभा मैंबर संजय सिंह ने मान से मुलाकात कर उनको पंजाब इकार्इ की कमान संभालने के लिए कहा। सूत्रों ने कहा कि मान ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।
 

Vatika