विकास क्रांति रैली : 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान, भाजपा नेता पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 03:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के जिला गुरदासपुर में आज विकास क्रांति रैली का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान व 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस मौके 1854 करोड़ की विकाय योजना की शुरूआत की । बंदा बहादुर सिंह बस टर्मिनकल का उद्घाटन किया गया। रेलवे पास अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने विकास क्रांति रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह जो पैकेज लेकर आए हैं, उससे गुरदासपुर में बड़ी तरक्की होगी। इससे गुरदासपुर में दो बड़े और बेहतरीन सरकारी स्कूल बनेंगे। वह चुनौती देते हैं कि जब ये स्कूल बन जाएंगे तो अमीर लोग भी अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर इन सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। इसके अलावा दो सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे, जहां सभी जांच और दवाएं मुफ्त होंगी।गुरदासपुर की सड़कें बनाई जाएंगी। इस पैकेज से गुरदासपुर के लोगों की हर जरूरत पूरी होगी। यह आखिरी पैकेज नहीं है, इसके बाद भी विकास कार्य जारी रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में गारंटी दी थी कि जब भी कोई जवान शहीद होता है तो उसके परिवार वालों को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी। डेढ़ साल के अंदर जो भी जवान शहीद हुए, मान साहब उनके घर जाकर खुद एक करोड़ रुपए की राशि का चैक देकर आए हैं। शहीद हमारे देश की रक्षा करते हैं, किसी की जान की कोई कीमत नहीं होती। पहले जब कोई शहीद होता था तो उसकी विधवा को एक सिलाई मशीन दे दी जाती थी। लेकिन अब एक करोड़ की राशि दी जाती है। 

गुरदासपुर में 75 वर्षों के अंदर 1850 करोड़ के काम नहीं हुए हैं। पिछले दिनों होशियारपुर में 850 करोड़ रुपए के काम शुरू किए गए हैं। केजरीवाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। पहले पुलिस वाले लोगों से पैसे लेते थे लेकिन अब बिना पैसों के दफ्तरों में काम होते हैं। हर हफ्ते पंजाब में विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। पंजाब में बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही हैं। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर पंजाब का खजाना भरा है। गुरदासपुर में  जल्द 31 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की सारी लोकसभा सीटे जीतेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने तीर्थयात्रा शुरू की तो विरोधी पार्टियों ने उन्हें गालियां दीं। तीर्थ यात्रा शुरू करके उन्होंने क्या कोई गलत काम किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति में सत्ता भोगने नहीं आए हैं, पैसा कमाने नहीं आए हैं, सेवा करने के लिए आए हैं। गुरु जी महाराज का संदेश है गरीबों की सेवा करो तो वह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। आप सुप्रीमो ने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में भाजपा नेता सन्नी देओल क्या कभी आया,  सन्नी दिओल को  चुनकर क्या फायदा हुआ। केजरीवाल ने रैली में लोगों को संबोधित करते कहा कि उनकी कोशिश है कि 'आप' के प्रति आपका विश्वास व प्यार सदा बना रहें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila