आम आदमी पार्टी को दिल्ली के बाद पंजाब से मिलेगी राज्यसभा में एंट्री

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 09:42 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता की बागडोर मिलती है या नहीं इसका फैसला तो 10 मार्च को होगा लेकिन इतना जरूर तय है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के बाद पंजाब से राज्यसभा में एंट्री जरूर मिलेगी। यहां बताना उचित होगा कि इस समय सिर्फ दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन उससे एक साल पहले ही राज्यसभा सदस्य चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। इसकी वजह से आम आदमी पार्टी को शेयर नहीं मिल पाया था। अब अप्रैल 2022 में पंजाब के राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है उससे पहले विधानसभा चुनाव हो गए हैं। इस तरह जो नए विधायक जीतकर आ रहे हैं उनकी वोट के जरिए नए राज्यसभा सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जितने विधायक होंगे उनकी संख्या के आधार राज्यसभा सदस्य चुने जा सकते हैं। यही फार्मूला दूसरी पार्टियों पर भी विधायकों की संख्या के हिसाब से लागू होगा।

यह भी पढ़ें : भगवंत मान ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर केंद्र सरकार से की यह मांग

यह है पंजाब के मौजूदा राज्यसभा सदस्य

- अंबिका सोनी
- नरेश गुजराल
- सुखदेव सिंह ढींडसा
- बलविंदर सिंह भूंदड
- प्रताप सिंह बाजवा
- शमशेर सिंह दुलो
- श्वेत मलिक

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में खत्म हुआ बिजली संकट, एक हफ्ते तक मोर्चा संभालेगी आर्मी

जाखड हैं कांग्रेस के सबसे मजबूत दावेदार
जहां तक कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों की बात करें तो उनमें से प्रताप सिंह बाजवा तो विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और बाकी दोनों सदस्यों को दोबारा मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अब कांग्रेस के जितने विधायक आए उनकी वोट के आधार पर राज्यसभा सदस्य बनने वालों में सुनील जाखड सबसे मजबूत दावेदार हैं जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद मुख्यमंत्री न बनाए जाने से नाराज होकर चुनावी राजनीति छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash