संगरूर में AAP ने मारी बाजी, कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर विजयी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 05:36 PM (IST)

संगरूर:  पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र संगरूर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भारी अंतर से जीत हासिल की है। 172650 वोटों से की जीत हासिल की है उन्हें कुल 364085 वोटें मिली हैं।। बता दें दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा रहे। संगरूर में गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) - 364085 वोटों से जीते व दूसरे नंबर पर सुखपाल सिंह खैहरा कांग्रेस - 191525, तीसरे नंबर सिमरनजीत सिंह मान शिअद (ए)-187246 पर रहे।

 

PunjabKesari

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई है। संगरूर सीट से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान वर्तमान सांसद हैं, जो 2022 में उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर दोबारा संसद पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर सुबह से लगातार आगे चल रहे थे।  संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के  गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा, बीजेपी के अरविंद खन्ना, शिरोमणि अकाली दल के इकबाल सिंह झूंदा व शिरोमणि अकाली दल (ए) के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव मैदान में उतरे थे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News