चंडीगढ़ में AAP वर्करों व पुलिस का टकराव, चला वाटर कैनन, 3 मंत्री समेत कई नेता हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 04:57 PM (IST)

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी ने 9 फरवरी को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बयानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर राजा वड़िंग की टिप्पणियों से नाराज AAP कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ बाजवा के आवास की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन तैनात किए और सेक्टर-4 विधायक हॉस्टल के पास बैरिकेडिंग की, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और पानी की बौछारें छोड़ी गईं, जिससे कुछ कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं।

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री हरभजन ईटीओ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत कई AAP नेताओं को हिरासत में ले लिया। AAP का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के बयान आपत्तिजनक हैं। मंत्री हरभजन ईटीओ ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता अपने पेशे और मेहनत के दम पर राजनीति में आए हैं, जबकि विरोधी दल मर्यादा से बाहर जाकर बयानबाजी कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News