आरूसा आलम का बयान, जमकर की कैप्टन की तारीफ

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 05:24 PM (IST)

चंडीगढ़ः कैप्टन अमरेंद्र व आरूसा आलम को लेकर सियायसत गरमाई है। आए दिन इन दोनों पर कोई न कोई तंज कसा जा रहा है जिसके चलते आरूसा आलम का बयान सामने आया है। आरूसा ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह जैंटलमैन हैं और पंजाब के एक मजबूत नेता हैं बाकी सब पॉलिटिक्स कर रहे हैं। आरूसा ने आरोप लगाया कि अपने फायदे के लिए वह एक महिला के बारे में चर्चा कर रहे हैं। सियासी हित के लिए उसके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि पंजाब में कैप्टन अमरेंद्र सिंह एक ऐसे नेता है जो पंजाब की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः राज्य में बी.एस.एफ. के मुद्दे को लेकर चन्नी सरकार ने लिया यह फैसला

आपको बता दें कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने आरूसा आलम के आई.एस.आई. के साथ संबंधों को लेकर गहराई से जांच करने की बात कही थी जिसके बाद इस मामले ने लगातार तूल पकड़ी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News