आशिक के साथ मिल प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी पर किया तेजधार हथियारों से हमला

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 05:02 PM (IST)

लुधियाना: गुलाबी बाग के रहने वाले सैफ नामक युवक की मनप्रीत के साथ फ्रेंडशिप थी। दोनों के बीच नए आशिक ने एंट्री मारी। लड़की का नए आशिक के साथ प्यार बढ़ा। लड़की व उसके नए आशिक ने रंजिश के चलते पुराने आशिक सैफ के साथ मारपीट कर उसकी नकदी और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित सैफ ने थाना दरेसी की पलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस  ने लड़की, उसके नए आशिक व 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित सैफ के अनुसार गत रात्रि वह मीट की दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में 3 युवकों ने उसका रास्ता रोका जिन्होंने मुंह ढका हुआ था। उन्होंने उस प तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।

हमलावरों ने उसकी जेब में पड़ी 26 हजार की नकदी व मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार मनप्रीत के साथ उसकी कुछ अर्सें पहले दोस्ती थी, परंतु नए युवक के बीच में आ जाने से मनप्रीत ने उसके साथ दोसती खत्म कर ली। इस बात को लेकर उसने मनप्रीत के समक्ष विरोधी भी जताया था। मनप्रीत ने अपने नए दोस्त के साथ मिलकर 3 बार पहले बी उससे मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर साजिश, लूटपाट, मारपीट व नकदी छीनने के आरोप में केस दर्ज किया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। 

Vaneet