पहले मुंह बोली बहन बना घर में लगा रहने, फिर पति के बाहर जाते ही पत्नी-बेटी का किया अपहरण

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 11:26 AM (IST)

अमृतसर (अरुण): मुंह बोली बहन बनाकर महिला व उसकी 10 वर्षीय बच्ची को अपहरण करने वाले एक व्यक्ति विरुद्ध थाना सदर की पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

पुलिस को महिला के पति राजीव ने बताया कि दिसम्बर 2019 में वह परिवार सहित माता चिंतपूर्णी हिमाचल प्रदेश गया था। रात को कमरा न मिलने पर कांगड़ा हिमाचल निवासी राज खेड़ा ने उसकी मदद करते कमरा दिलाया था। उसकी पत्नी द्वारा राज खेड़ा को मुंह बोला भाई बनाया था। 10 दिन बाद वह दुबई चला गया। इस दौरान राज खेड़ा उनके घर आया और लॉकडाऊन बता यहां उनके घर ही रहने लग पड़ा। 

शंका होने पर वह 4 दिसम्बर 2020 को इंडिया वापस आया। आरोपी खेड़ा उसके घर मौजूद नहीं था। पत्नी को पूछने पर उसने बताया कि कुछ देर पहले ही वह किसी काम गया है। 7 दिसम्बर को वह सुल्तानपुर लोधी अपने ससुराल घर गया तो बाद में आरोपी खेड़ा द्वारा उसकी पत्नी व बच्ची को गायब कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tania pathak