एबीपी-सी वोटर सर्वे: पंजाब में हो सकता है बड़ा उलटफेर, कांग्रेस को लग सकता है झटका

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 10:19 AM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी-सी वोटर के सर्वे में पंजाब में बड़े उलटफेर की संभावना जताई गई है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सरकार को झटका लग सकता है। वहीं ‘आप’ सरकार बनाने में सबसे आगे हो सकती है। 

दरअसल, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस आपसी गुटबाजी से जूझ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की आपसी तनातनी किसी से छिपी नहीं है। वहीं सर्वे में मार्च 2022 में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव में पी.एम. नरेन्द्र मोदी सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने हुए हैं।

किसको कितनी सीटें

कुल सीटें 117
आप 51-57
कांग्रेस 38-46
अकाली दल 16-24
भाजपा 0-1
अन्य 0-1

संभावित वोट प्रतिशत
सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक 35.1 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 28.5 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल को 21.8 प्रतिशत तथा भाजपा को 7.3 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है।

अरविन्द केजरीवाल पसंदीदा मुख्यमंत्री
पंजाब में 22 फीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, जबकि 19 फीसदी सुखबीर बादल को, 18 फीसदी लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को, 16 फीसदी लोग भगवंत मान को, 15 फीसदी नवजोत सिंह सिद्धू को तथा 10 फीसदी अन्य किसी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Content Writer

Sunita sarangal