मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, AC वॉल्वो बस सेवा जल्द शुरू... जानें Route
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 02:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, पंजाब रोडवेज ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। विभाग ने श्रद्धालुओं को राहत देते हुए पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना संचालित की जाएगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी बस ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। खासकर गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
बताया जा रहा है कि, पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट एसी वॉल्वो बस लुधियाना से रवाना होगी और जालंधर बस स्टैंड से होकर जम्मू-कटरा के लिए आगे बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि सरकारी किराए पर उपलब्ध यह लग्जरी बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती सफर का अनुभव प्रदान करेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। सरकारी किराए पर लग्जरी सफर की सुविधा मिलने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा।
जानें कितना लगेगा किराया
- जालंधर से जम्मू-765
- जालंधर से कटरा-945
- लुधियाना से कटरा-1145
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

