माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ बड़ा हादसा, परिवार में छाया मातम

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 09:30 AM (IST)

तरनतारन (रमन): मां चिंतपूर्णी होशियारपुर के दर्शनों के बाद वापस लौट रहे जिले के गांव नौशहरा चौधरीवाला के निवासी 1 युवक की करंट लगने के कारण मौत हुई है। इस घटना की सूचना जब परिजनों तक पहुंची तो घर में मातम छा गया। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। 

जानकारी देते हुए गांव नौशहरा चौधरीवाला के सरपंच हरपाल सिंह, रछपाल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह (18) पुत्र बूटा सिंह निवासी नौशहरा चौधरीवाला अपने 15 साथियों सहित 31 जुलाई को कस्बा झब्बाल से माता रानी का झंडा लेकर चिंतपूर्णी होशियारपुर के लिए रवाना हुआ था। मंदिर के दर्शनों के बाद वापस लौटने के समय सभी युवक आदमपुर नजदीक आराम करने के लिए रुके। वहां पर स्नान करने के बाद सभी युवकों ने वापस तरनतारन आने की तैयारी की। इस बीच अवतार सिंह की टी शर्ट बिजली की हाई वोलटेज तार पर गिर गई। टी शर्ट लेने के लिए अवतार सिंह किसी घर की छत पर जा पहुंचा। जब अवतार सिंह ने लोहे की राड से टी शर्ट उतारने की कोशिश की। तभी करंट की चपेट में आने के कारण अवतार सिंह घायल हो गया। इलाज के लिए अवतार सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, परंतु अवतार सिंह की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे मजदूर पिता, मां, बहन, भाई को छोड़ गया है। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से हर ग्रामीण शोक में डूबा नजर आया। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News