जालंधर में कार और बाइक की भीषण टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 11:25 AM (IST)

जालंधर (सोनू):  जालंधर के टांडा फाटक के पास गत देर रात कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में  3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई ।

जानकारी के अनुसार 4 लड़के 2 बाइक पर रेस लगा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही कार एक बाइक में जा घुसी गई जबकि दूसरी खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके  पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Vatika