रूपनगर में दर्दनाक हादसा! सतलुज में नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौ+त
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 03:18 PM (IST)
रूपनगर/कीरतपुर साहिब (विजय): लोहंड खड्ड में नहाते समय सतलुज नदी के तेज बहाव में डूबकर युवकों की मौत की घटनाओं की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि शनिवार को गांव नक्कियां के दरिया में नहाते समय एक ओर युवक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कोटला पावर हाउस निवासी 18 वर्षीय दिलप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, जो एक निजी दुकान पर कार्य करता था, आज अपने दोस्तों के साथ गांव नक्कियां दरिया में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाते समय दिलप्रीत सिंह ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन संभवतः किसी पत्थर से टकराने के कारण वह संतुलन नहीं बना सका और गहरे पानी में डूब गया। इसी दौरान श्री आनंदपुर साहिब से गुरुधामों के दर्शन कर लौट रहे गोताखोर बंटी निवासी गांव डल्ला, जिला लुधियाना ने तुरंत पानी में उतरकर तलाश शुरू की और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एस.एच.ओ. ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

