दर्दनाक हादसे में माता-पिता और बेटे की मौ+त, 3 साल की बच्ची के लिए ‘देवदूत’ बने राहगीर
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 11:17 AM (IST)
हाजीपुर(जोशी): होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर स्थित अड्डा डविडा रिहाणा के पास बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शौकत अली (पुत्र शेर मोहम्मद), उनकी पत्नी कानिजा और 5 वर्षीय पुत्र रिहान के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार वे अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने जा रहे थे।
रास्ते में जब उनकी नजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक मोटरसाइकिल पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत रुक कर देखा। वहां परिवार के 3 सदस्य मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर हालत में एक तरफ रो रही थी। राहगीर युवकों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजैंसी एम्बुलैंस और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शवों और घायल बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि घायल बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यह परिवार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था और वर्तमान में चब्बेवाल में रहकर मजदूरी करता था। जम्मू-कश्मीर से परिजनों के पहुंचने तक शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना मेहटियाना के एस.एच.ओ. राजिंदर सिंह मिन्हास ने बताया कि हादसे में राहगीरों की तत्परता और सतर्कता के कारण बची बच्ची की उम्र लगभग 2 से 3 साल है।

