Railway फाटक से टकराई तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे सवार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 04:20 PM (IST)

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): पनियार रेलवे फाटक के पास उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब दीनानगर की ओर से गुरदासपुर आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खुले रेलवे फाटक से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि टक्कर के कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार, कार जब पनियार रेलवे फाटक को पार कर रही थी, तभी अचानक बेकाबू होकर फाटक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर हादसे के समय ट्रेन फाटक से गुजर रही होती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और बड़े जानी नुकसान की आशंका थी। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। तेज रफ्तार के कारण कार बेकाबू हुई या कोई अन्य वजह थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे फाटकों के पास वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और रफ्तार नियंत्रित रखने की जरूरत को उजागर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News