Big News: लुधियाना से रायबरेली जा रही बस के साथ बड़ा हादसा , 6 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 10:26 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के लुधियाना से रायबरेली जा रही बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लुधियाना से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही बस डीसीएम से टक्कर के बाद गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 45 लोग सवार थे। हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी उपचार चल रहा है। वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई।

Content Writer

Vatika